Samastipur News: कोचिंग शिक्षक अपने ही छात्रा को लेकर हुआ फरार, बरामद
समस्तीपुर, सितम्बर 14 -- Samastipur News: पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरू-शिष्य परंपरा एक बार फिर शर्मशार हुई। बीते 5 सितंबर को जब शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह के रूप में मनाया जा रहा था। छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित कर रहे थे। तो दूसरी ओर एक कोचिंग शिक्षक अपनी ही नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही पंचायत के बताये गये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा की मां ने पूसा थाना में आवेदन दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को करीब 7 दिन बाद बरामद कर लिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के बाद कोर्ट व मेडिकल जांच की प्रक्रिया चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। इस वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.