Samastipur News: कॉलेज अध्यापिका के गले से सोने की चेन व महिला से दस हजार रुपये छीने
समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। शहर के जेल रोड स्थित अशोक नगर में बीएड कॉलेज से कार्य कर अपनी बहन से मिलने जा रही अध्यापिका प्रियंका के गले से बाइक सवार झपटमारों ने 10 ग्राम का सोने का चेन घीच लिया एवं भाग निकले। शोर मचाने पर लोग जुटे लेकिन तब तक चेन स्नैचर फरार हो चुके थे। इसी प्रकार प्रखंड कार्यालय परिसर से अपने पति सुभाष कुमार के साथ बाइक से गोसपुर स्थित घर जा रही रंजू देवी के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने थैला झपट लिया एवं भाग गए। रंजू एसबीआई की शाखा से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। थैला में बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात भी था। छीन-झपट के उक्त दोनों मामले की पास में लगे सीसीटीवी में फुटेज कैद हो गई। मामले को लेकर पुलिस को आवेदन देकर प्रियंका एवं रंजू ने कार्रवाई का अनुरोध किया है। प्राप्त शिकायतों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.