समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि कृषि वानिकी कार्बन अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। विवि का लक्ष्य राज्य के छोटे किसान भी कार्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय अर्जित कराना है। विवि गंगा के मैदानी क्षेत्रों के लिए एलोमेट्रिक मॉडल एवं एमआरवी प्रोटोकॉल विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। जिससे किसान की हर पेड़ की कीमत कार्बन बाजार में तय हो सके। कार्यों को गति देने के लिए विवि जल्द ही पिपराकोठी में देश का पहला कार्बन न्यूट्रल फार्म विकसित करना है। वे शुक्रवार को विवि के ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के सभागार में वैज्ञानिकों और छात्रों को संबोधित कर रहे थे। मौका था कृषि वानिकी और कार्बन अर्थव्यवस्था में अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्रों पर विचार को ले चिंतन-...