Samastipur News: कृषि को लाभकारी बनाने के उपाए अपनाएं किसान
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। प्रखंड में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को बाजिदपुर पंचायत भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कृषि को टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के उपायों की जानकारी दी गई। कृषि समन्वयक आलोक कुमार चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग, नियमित जांच तथा फसलों की आवश्यकताओं के अनुरूप संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया। वहीं, सहायक तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक ने किसानों को आत्मा योजना, मिट्टी जांच, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, यंत्रीकरण, बीज वितरण एवं कृषि इनपुट अनुदान सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.