समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चकहाजी गांव निवासी सीएसपी संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह अपनी दादी के साथ आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए सीएसपी केंद्र गई थी। आरोप है कि केंद्र संचालक ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उसे रोक लिया और दादी को घर भेज दिया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को...