समस्तीपुर, सितम्बर 30 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में किशोरी से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के मामले में प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की। मुख्य आरोपित विकास कुमार शर्मा के मकान के बाहर सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। 72 घंटे की मोहलत मंगलवार शाम समाप्त होने के बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और पक्की चाहरदीवारी व लोहे के गेट के अतिक्रमित हिस्से को हटा दिया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 20 मिनट तक कार्रवाई चली। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले के नामजद अभियुक्तों विकास कुमार शर्मा, राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी के सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की सूचना मिली थी। अंचल कार्यालय की टीम से जमीन की मापी कराने पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इ...