समस्तीपुर, अगस्त 23 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के वार्ड 3 में रविवार की शाम एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान उत्तम महतो की पुत्री चिंकी कुमारी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम घर का एक कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को शक हुआ। खिड़की से अंदर झांककर देखने पर किशोरी पंखे से फंदे के सहारे लटकी दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने किवाड़ तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना किशोरी के पिता उत्तम महतो ने सरायरंजन थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने प्रेम प्रसंग की बात कही है। आवेदन मिलन...