समस्तीपुर, नवम्बर 23 -- Samastipur News: सरायरंजन । सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत अंतर्गत हरसिंहपुर कोठी गांव के मुसहरी टोल में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना एवं श्रृंगार की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने गुमटी का पिछला हिस्सा तोड़कर दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान और नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में दुकानदार दिनेश शर्मा ने बताया कि वे बीती रात दुकान बंद कर घर सोने चले गए थे।इसी दौरान अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से को तोड़कर चोरी कर ली।सुबह दुकान के पड़ोसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि गुमटी का पिछला हिस्सा टूटा हुआ था और दुकान में रखे किराना एवं श्रृंगार के सामान गायब थे। दुकानदार के अनुसार, घटना में करीब 70 से 80 हजा...