Samastipur News: किराना दुकान में चोरी
समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड 10 में चोरों ने एक किराना दुकान से नगदी व सामान की चोरी कर ली। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घटना गुरुवार की रात की बतायी गयी है। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में दुकानदार मो. आसिफ ने बताया की चोरों ने उनके दुकान में रखे नगदी सहित करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। दुकानदार ने बताया कि उनके दुकान में करीब छह बार चोरी की घटना हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.