Samastipur News: किराना दुकान का ताला तोड़कर सामान की चोरी
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित बजरंग चौक पर एक किराना दुकान में चोरों ने चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने सरायरंजन थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दुकानदार जितवारपुर कुम्हिरा निवासी रविन्द्र कुमार राय ने आवेदन में बताया है कि उनकी किराना दुकान बजरंग चौक पर है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और चोरी का पता चला। आवेदन के अनुसार चोर दुकान में रखे इनवर्टर, तीन बैट्री, चौकर, चावल, तेल, राहड़ दाल, मसूर दाल, चीनी समेत कई बोरे सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने चोरी किये गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है। थानाध्यक्ष ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.