समस्तीपुर, जुलाई 26 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय एनएच 28 पर प्रखंड परिसर के सामने शनिवार की देर शाम एक तेजगति कार की चपेट में आकर एक साइकल सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंच शव को उठाकर घर ले गए। मृतक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के कुबौली राम निवासी ब्रज किशोर सिंह (65) के रूप में बताई गई। घटना के बाद कार चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। उधर, कल्याणपुर में थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के अकबरपुर लाइन होटल के निकट शनिवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान दरभंगा के खरवा गांव निवासी मो. सादुल्लाह के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक युवक समस्तीपुर की ओर से बाइक से दरभंगा की ओर जाने के दौरान अकबरपुर लाइन होटल के समीप द...