Samastipur News: कार्य में विलंब पर नगर आयुक्त ने कनीय अभियंता से मांगा शोकॉज
समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के वार्ड 34 स्थित पुराने वीमेंस कॉलेज रोड में नगर निगम के स्तर से निर्माणाधीन नाले का नगर आयुक्त ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया। जल-जमाव के संबंध में प्राप्त जन शिकायत पर नगर आयुक्त का स्थल निरीक्षण हुआ। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण की आवश्यकता निरीक्षण में कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने तथा विलंब की स्थिति पर संबंधित कनीय अभियंता रवीन्द्र कुमार चौधरी से उन्होंने स्पष्टीकरण पूछा। उन्होंने संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन नाले का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और तात्कालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.