समस्तीपुर, जुलाई 18 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर प्रखंड के चक मोतीपुर गांव में बिहार प्रदेश खेत मजदूर सभा (खेग्रामस) ने सदस्यता अभियान एवं दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह एवं ललन दास ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दलित-गरीब परिवार अनेक बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा गंभीर पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित-गरीबों की याद नेताओं को केवल चुनाव के समय आती है, जबकि वर्षभर वे उपेक्षा के शिकार बने रहते हैं।

समस्याओं का समाधान दलित संवाद के दौरान ग्रामीणों ने आधार कार्ड नहीं बनने अथवा उसमें स...