Samastipur News: कल 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- Samastipur News: समस्तीपुर। उजियारपुर ग्रिड से चैता तक जाने वाली 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण 2 सितंबर को चैता विद्युत शक्ति उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चैता पावर सब स्टेशन को उजियारपुर ग्रिड से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। इसके कारण उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग की ओर से बताया गया है कि इस दौरान चैता उत्तरी, चैता दक्षिणी, भगवानपुर देसुआ, हरपुर रेवाड़ी, विरनामा तुला, अंगारघाट एवं सोनसा बछौली समेत संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य निपटा लें और पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.