Samastipur News: कल्याणपुर में संदिग्ध स्थिति में किसान की हुई मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 8 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव के समीप संदिग्ध स्थिति में बुधवार की दोपहर बाद एक किसान की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव के ही रविंद्र महतो (52) के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय मुखिया राधा देवी ने बताया कि बुधवार की शाम उक्त किसान गांव में ही अपने खेत में परवल की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। छिड़काव के बाद जब उक्त किसान बाइक से अपने घर लौटने के लिए बाइक स्टार्ट करना चाहा। इसी दौरान किसान के सर में चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में लाया जहां देखते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.