समस्तीपुर, जुलाई 30 -- Samastipur News: नौबतपुर। थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के पास एनएच- 139 नहर रोड पर बुधवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी से पटना से नौबतपुर लौट रही युवती को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया है। युवती की पहचान समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी बिंदेश्वर राम की पुत्री पूजा कुमारी (29) के रूप में हुई है। उसकी रिश्तेदारी नौबतपुर थाना क्षेत्र के अभरणचक गांव में है। फिलहाल वह नौबतपुर के श्रीनगर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बुधन सिंह के किराए के मकान में रहती है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कॉलेज निकली छात्रा को नशीला पदार्थ सूंघा किया बेहोश बताया जाता है कि वह पहले पटना में एक कंपनी में बाउंसर का काम करत...