Samastipur News: कलेक्ट्रेट परिसर में मुखिया ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। सरायरंजन प्रखंड की मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन के निर्माण का विरोध कर रहे मुखिया बिरजू राय ने कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों व सुरक्षा गार्डों ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया, इसके बाद पुलिस ने मुखिया को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि मुखिया ने पहले ही कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने की घोषणा कर रखी थी। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर थानाध्यक्ष भारी संख्या में पुलिस बल के साथ परिसर में तैनात थे। इसके बावजूद बिरजू राय कोर्ट की तरफ से बाउंड्री वॉल पार कर पीछे के रास्ते से कलेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.