समस्तीपुर, अगस्त 3 -- Samastipur News: रोसड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर सोमवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रधानों तथा प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: धूमधाम से मनेगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ,तैयारी पर बैठकसामारोह की तैयारी एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में बिहार पुलिस के महिला एवं पुरुष बल, एनसीसी जूनियर एवं सीनियर कैडेट, स्काउट एवं गाइड तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं परेड में भाग लेंगी। वहीं, परेड में घोष दल की ज...