Samastipur News: कर्पूरीग्राम : आपसी रंजिश में युवक को गोली मारी, गंभीर
समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ के समीप बुधवार की शाम बदमाशों ने गांव के ही एक युवक पर गोली चला दी। एक गोली युवक के बायें पैर में लगी। घायल की पहचान वार्ड संख्या-5 निवासी उमेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह जोगिया मठ के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही कुंदन और प्रशांत नामक युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पुरानी अदावत में युवक को गोली मारी, पटना रेफर यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक सवार अपराधियों ने युवक को दोनों जांघ में मारी गोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.