Samastipur News: करेह नदी किनारे मिला युवक का शव
समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के बोरज मोइन में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना शिवाजीनगर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि बरियाही घाट के समीप मोइन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.