समस्तीपुर, अगस्त 21 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर पंचायत के वार्ड 10 निवासी राज मांझी (27) की लापता होने का मामला सामने आया है। राज मांझी मजदूरी करने के लिए करनाल गया हुआ था। उनके अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं। पिछले 6 दिन से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जिसके कारण परिजन की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में राज मांझी की पत्नी फूल कुमारी देवी ने हथौड़ी थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से पति की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। इधर इस संबंध में हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि राज मांझी गुमशुदगी को लेकर एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिं...