Samastipur News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से महिला की मौत Samastipur News: मोरवा। ताजपुर थाना क्षेत्र की गुनाई बसही पंचायत के वार्ड 1 में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बालेश्वर साहनी की पत्नी बनारसी देवी के रूप में हुई। बताया जाता है कि बनारसी देवी घास लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान वह जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। वहीं घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों का आरोप है कि यदि बिजली विभाग के कर्मियों ने समय रहते सूचना पर संज्ञान लिया होता और टूटे तार को दुरुस्त कर दिया होता, तो महिला की जान बच सकती थी। ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले क्षेत्र में आई भीषण आंधी-पानी के दौरान बिजली का तार टूटकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.