Samastipur News: करंट की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के शिवरामा मुसहरी टोल वार्ड 2 में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवरामा मुसहरी टोल वार्ड 2 निवासी शैलेंद्र सदा की पत्नी छोटकी देवी के रूप मे हुई। बताया गया कि छोटकी देवी करीब आठ माह की गर्भवती थी। हादसे में उसके गर्भस्थ शिशु की भी जान नहीं बच सकी। एक साथ मां और गर्भस्थ शिशु की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह छोटकी देवी अपने घर में झाड़ू लगा रही थी।
घटनास्थल का विवरण इसी दौरान घर में बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में वह आ गई। परिवार के अनुसार महिला के दाहिने हाथ में करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.