Samastipur News: कबड्डी में पुरुष एवं महिला टीम ने दिखाया दमखम
समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- Samastipur News: दलसिंहसराय, निज संवाददाता। आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पुरुष कबड्डी में टीम बी ने टीम ए को 57-40 से पराजित किया। विजेता टीम के कप्तान प्रियांशु कुमार झा एवं पियूष कुमार तथा उपविजेता टीम के रोहित कुमार झा, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार व सोनू कुमार के प्रदर्शन को दर्शकों ने सराहा। वहीं, महिला कबड्डी में टीम ए ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम बी को 31-22 के अंतर से हराया। टीम ए की अमीषा आनंद, सुहानी राज, सुहानी कुमारी व सांभवी कुमारी के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.