समस्तीपुर, नवम्बर 19 -- Samastipur News: रोसड़ा। रोसड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के भरवाड़ी से असलहा व जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि धराया युवक भरवाड़ी निवासी बरुआ कांत चौधरी का पुत्र आयुष कुमार चौधरी उर्फ काजू है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भरवाड़ी गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपित को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में रोसड़ा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि धराये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...