Samastipur News: कट्टा लहराने व हमलाकर एक का सर फोड़ने का आरोपित गिरफ्तार
समस्तीपुर, अगस्त 7 -- Samastipur News: पूसा। कटटा लहराने व हमलाकर एक का सर फोड़ने के आरोपित को वैनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित कुबौलीराम गांव निवासी मनोज राम का पुत्र शिवम कुमार है। इसके विरूद्ध कांड सं. 52/26 के तहत केस दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपित पर बारात में पिस्टल लहराने एवं मना करने पर सुजीत कुमार नामक व्यक्ति का सर फोड़ देने का आरोप है। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.