Samastipur News: औद्योगिक प्रदर्शनी में दिखी आर्थिक उन्नति की झलक
समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निसं। राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग की मोहिउद्दीननगर शाखा की ओर से कन्या मध्य विद्यालय परिसर में एकदिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला सेक्रेटरी प्रेमी भाई प्रमोद कुमार साहू एवं विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में आध्यात्मिक उन्नति के साथ आर्थिक स्वावलंबन की झलक देखने को मिली। जिला सेक्रेटरी ने कहा कि राधास्वामी सत्संग सभा आध्यात्मिक एवं सामाजिक ज्ञान बढ़ाने के साथ आर्थिक उन्नति के लिए भी प्रेरित करती है। शाखा सचिव प्रेमी भाई संतोष कुमार ने बताया कि हैंडलूम, टेक्सटाइल, कुटीर उद्योग एवं आयुर्वेदिक औषधियों के उत्पादन के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है। प्रदर्शनी में रुड़की इकाई की बेडशीट व तौलिया, जयपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.