समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले 56 वर्ष पुराने रेलवे ओवरब्रिज के सोमवार सुबह छह बजे दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद किए जाने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ओवरब्रिज के बंद होते ही सोमवार की सुबह शहर के इतिहास में एक तरह से ब्लैक मंडे के रूप में दर्ज हो गई। जिस ओवरब्रिज को शहर की लाइफलाइन माना जाता है, उसके बंद होने का असर कुछ ही मिनटों में पूरे शहर पर दिखाई देने लगा। प्रमुख सड़कें वाहनों से पट गईं और देखते ही देखते हर वैकल्पिक मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लोगों को कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में घंटों का समय लग गया, जबकि स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा。

ओवरब्रिज बंद होने का कारण रेलवे ओवरब्रिज के एक्सटेंशन ज्वाइंट ब...