समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: रोसड़ा। दुर्गापूजा के अवसर पर बड़ी मैया के दरबार में भक्तों की उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों के परिचालन के लिए उनके रुट और समयसीमा निर्धारित किया है। अनुमंडल पदाधिकारी पूजा कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंहा के द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए निर्देश का पालन वाहन चालकों के लिए अनिवार्य होगा। महाअष्टमी पूजा से विजयादशमी तक वाहनों के परिचालन के लिए निर्धारित किये गए समयानुसार बेरिकेटिंग लगाने का निर्देश भी दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सप्तमी से दशमी पूजा के अगले दिन तक यानि 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक शहर में अम्बेडकर चौक से बड़ी दुर्गा स्थान तक, थाना रोड से बड़ी दुर्गा स्थान तक तथा महावीर चौक से गुदरी रोड में ऑटो, ई-रिक्शा...