Samastipur News: एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर तार की चोरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर में एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर तार चोरी करने का मामला सोमवार को सामने आया है। चोरों ने मोहनपुर रोड स्थित जीओ सेंटर को निशाना बनाते हुए वहां लगे करीब दस एसी के आउटडोर यूनिट से जुड़े कॉपर तार काटकर चुरा लिए। चोरी की इस घटना से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले को लेकर मुफस्सिल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि नशे के आदी युवक कॉपर तार की कीमत को देखते हुए इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.