समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निसं। पटोरी एसडीओ विकास पांडे के नेतृत्व में अनुमंडल प्रशासन की टीम ने नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। स्थिति का जायजा लेने के साथ ही वे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान वे उदहापार, सुलतानपुर, हरैल, चापर, आनंदगोलवा, मटिऔर, बिशनपुर बेड़ी सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों का नाव से भ्रमण किया। वे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। एसडीओ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दरधा एवं मोरहर नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद सतर्कता बनाए रखें: डीएम जरूरत के अनुसार हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का...