Samastipur News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये
समस्तीपुर, नवम्बर 19 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक महिला को बदमाश ने झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया व उसके अकाउंट से 25 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत की रहने वाली पूनम कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने बताया कि एटीएम में सहयोग करने के दौरान बदमाश ने उसका कार्ड बदल लिया और उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। बाद में मैसेज आने पर उसे ठगी का अहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.