समस्तीपुर, जुलाई 26 -- Samastipur News: सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र के लिलहौल, निम्मी तथा राजघाट गांव में शनिवार की रात तीन लोगो को विषैले सर्प ने डंस लिया। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं, अन्य दो पीड़ितों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृतक बच्चे की पहचान राजघाट गांव निवासी राजेश मांझी के पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई।

सर्पदंश की घटनाएँ स्थानीय लोगों ने बताया की बच्चा देर शाम खेल रहा था तभी उसका पैर एक विषैले सर्प पर पर गया जिसने उसे डस लिया। परिजनों ने उसे पहले झाड़-फूंक कराया। जहां उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद सीएचसी लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी सर्प दंश की घटना घटना लिलहौल गांव के राजकुमार यादव के पुत्र मोहन यादव के साथ तब घाटी जब ...