समस्तीपुर, जुलाई 14 -- Samastipur News: सिंघिया। स्थानीय सिनेमा चौक पर स्थित चार दुकानों का सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों रूपये नगद समेत लाखो रूपये के सामान की चोरी कर ली। इसमें अमित सिंह का सायबर कैफे, बिजय रॉय के कंप्यूटर दुकान, राम उदगार राय का पान दुकान तथा राजीव कुमार का दो ब्यूटी पार्लर दुकान शामिल है। सभी दुकानों के गेट तथा काउंटर का चोरो ने ताला तोड़ कर नगद तथा कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुवह दुकानदारों को मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चोरो की पहचान के लिए अगल बगल के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खांगले में जुट गई है। इधर एक ही रात चार दुकानों में हुई चोरी की इस घटना ने व्यपारियो के बीच दहशत फैला दिया है। जिसको लेकर व्यपारियों के बीच प्रसाशन के प्रति काफ़ी आक्र...