Samastipur News: एक सप्ताह में 671 जगहों पर छापेमारी, 44 गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 20 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मद्यनिषेध विभाग ने 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान जिलेभर में कुल 671 स्थानों पर छापेमारी की गई। अभियान के दौरान 47 उत्पाद कांड दर्ज किए गए तथा 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 19 आरोपितों को जेल भेजा गया, जबकि 25 मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत कार्रवाई की गई। साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार अभियान के दौरान 5,239.950 लीटर विदेशी एवं देसी शराब जब्त की गई। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 56,415 लीटर किण्वित गुड़ का घोल और 4,326.750 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान एक वाहन भी जब्त किया गया। वहीं 14 ड्रोन उड़ाकर संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.