Samastipur News: एक माह से लापता छात्र का शव 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद
समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र की बंगराहा पंचायत से एक महीने पहले लापता 14 वर्षीय छात्र ईशांत कुमार उर्फ छोटू का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुधवार रात लखनपुर गांव के कलना चौर में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से शव निकाला गया। पुलिस ने 6 जुलाई को आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी आनंदी सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। उसकी निशानदेही पर वरीय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर प्लास्टिक में लिपटा शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को सुनसान खेत में दफनाया गया था। शव मिलते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई और आक्रोश का माहौल बन गया। 10 जून को दोस्तों के बुलावे पर निकला था घर से यह भी पढ़ें- एक महीने से लापता छात्र ईशांत की लाश देख खड़े हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.