Samastipur News: एक माह से ड्यूटी से गायब चौकीदार निलंबित
समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना में पदस्थापित चौकीदार सूरज पासवान करीब एक माह से बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थे। थानाध्यक्ष द्वारा कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद वह अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की। थानाध्यक्ष की अनुशंसा के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने एवं लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में चौकीदार सूरज पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा। वहीं, निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, समस्तीपुर निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.