Samastipur News: एकद्वारी चौर से स्कॉर्पियो व बाइक समेत 1,956 बोतल विदेशी शराब बरामद
समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत स्थित एकद्वारी चौर में पुलिस ने गुरुवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो और बाइक पर लदी 1,956 बोतल विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की गाड़ी की रोशनी देखते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई की जानकारी जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एकद्वारी चौर के सुनसान स्थान पर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं दरोगा जयश्री राम, ब्यूटी रानी तथा सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की।
जब्त की गई शराब और वाहनों की जानकारी पुलिस को देखते ही तस्कर स्कॉर्पियो और बाइक छोड़कर भाग निकले। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो एवं बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.