Samastipur News: उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन
समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में खेती बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े किसान नेताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। जिला संयोजक सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान विनोद कुमार राय ने कहा कि जिले में यूरिया और डीएपी के साथ गैर सब्सिडी वाले उत्पादों की जबरन टैगिंग की जा रही है। मोबाइल ऐप से उर्वरक बिक्री और निर्धारित मात्रा में खाद दिए जाने से किसानों को परेशानी हो रही है। विनोद कुमार राय ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर किसान बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में रामचंद्र महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.