Samastipur News: उमवि केलवाड़ी के एचएम का निधन
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- Samastipur News: बिथान। प्रखंड के उमवि केलवाड़ी के प्रधानाध्यापक विवेकानंद यादव (59) का रविवार की अहले सुबह पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग सहित प्रखंड के शिक्षकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि विवेकानंद यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पटना में उनका इलाज चल रहा था। वे बिथान प्रखंड के सिहमा पंचायत अंतर्गत खैड़ाकोट गांव के रहने वाले थे। उनके निधन पर पूर्व प्रमुख विभा देवी, बीईओ मनोज झा, सिकंदर बिहारी, रामनारायण राही, दिलीप कुमार, मुशहरु पंडित, अशोक कुमार विमल, कृष्णदेव कौशल, रंजीत कुमार रमण, विश्वनाथ यादव, गुणानंद प्रसाद, संतोष ठाकुर सहित अन्य ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.