Samastipur News: उपस्थिति में गड़बड़ी पर शिक्षकों से शोकॉज
समस्तीपुर, नवम्बर 3 -- Samastipur News: समस्तीपुर । डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गड़बड़ी करने वाले कई शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है। स्पस्टीकरण का जवाब तीन दिनों के अंदर देना है। जवाब नहीं देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई तय है। स्पस्टीकरण पत्र में डीईओ ने शिक्षकों से कहा है कि अक्टूबर26 के प्रथम सप्ताह का शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर की गई। इस समीक्षा में पाया गया कि उजियारपुर और मोहिउद्दीननगर के कुल 101 शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। समीक्षा में यह भी पाया गया कि कुल 28 शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाईन उपस्थिति इन दर्ज कर रहे हैं, परंतु आउट दर्ज नहीं कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.