Samastipur News: उधार नहीं देने पर दुकानदार का हाथ तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: मोरवा। चकलाल शाही चौक स्थित एक दुकानदार को उधार में सामान नहीं देना काफी महंगा पड़ा। आक्रोशित युवकों ने दुकानदार और उसकी मां की बेरहमी से पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित दुकानदार चकलालशाही निवासी मनोज साह ने हलई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में दुकानदार ने आरोप लगाया है कि 19 अगस्त की संध्या कुछ युवक उसके दुकान पर गुटखा और सिगरेट उधार लेने के लिए आए थे। उधार देने से मना करने पर करीब आधा दर्जन की संख्या में हाथ में लाठी डंडा लेकर युवक उसके दुकान पर आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने दुकान में लूटपाट भी की और बेरहमी से पिटाई कर उसका हाथ भी तोड़ दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.