समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कलवारा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: डॉ. अवधेशकार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने की। मौके पर पूर्व समन्वयक विकेश कुमार, पंचायत घीवाही के सरपंच किशोर जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह भी...