Samastipur News: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे का बूमर टूटा
समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा रोड रेलवे गुमती(66) का बूम ई-रिक्शा की टक्कर से टूट गया। घटना रविवार की शाम का है। मिली जानकारी के अनुसार पूसा से ताजपुर की ओर जा रही ई-रिक्शा बूमर से टकरा गई। जिसके कारण बूमर टूट गया। इस संदर्भ में आरोपित ई-रिक्शा के विरूद्ध केस दर्ज करने की दिशा में पहल जारी है। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी एसके पाण्डेय ने बताया कि ई-रिक्शा बूमर में टक्कर मारने के बाद भागने में सफल रहा। हलांकि उसकी पहचान कर ली गई है। उसके विरूद्ध कारवाई की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.