समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: समस्तीपुर। बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बिक्रमपुर बांदे के सभागार में भारत सरकार के विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत ई -कचरा प्रबंधन के प्रति प्रशिक्षुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। महाविद्यालय के सहायक व्याख्याता मो. सुलेमान के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका में मो. अंजुम असगर, डॉ रंजीत कुमार चौधरी, डॉ कौशलेंद्र कुमार चौधरी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु प्रिया, द्वितीय स्थान बृजेश व सुप्रिया एवं तृतीय स्थान शगुफ्ता परवीन व नेहा कुमारी ने प्राप्त किया। मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षुगण, प्राध्यापकगण एवं समस्त शिक्षकेत्तरकर्मी रहे l यह भी पढ़ें- Saharsa News: ई कचरा प्रबंधन पर सभी विद्याल...