Samastipur News: ईंट भट्ठे के गड्ढे में नहाने गए चार किशोर डूबे, एक लापता
समस्तीपुर, जुलाई 5 -- Samastipur News: उजियारपुर (समस्तीपुर), नि.सं.। थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में रविवार को ईंट भट्ठा के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान चार किशोर डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, एक किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण लापता हो गया। लापता किशोर की पहचान बेलामेघ निवासी विनोद महतो के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। सीओ की निगरानी में एसडीआरएफ की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, चारों किशोर पास स्थित एक चिमनी में मजदूरी करते थे। काम के बाद सभी गड्ढे में स्नान करने गए थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूबने लगे। हादसे को देखकर पास में ही पेड़ की छांव में बैठे लोग तुरंत बचाव के लिए दौड़े। लोगों ने तीन किशोरों को तो निकाल लिया, लेकिन शिवम को नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.