Samastipur News: इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर चौक स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लदौरा पंचायत के रामपुरा गांव के वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय दिलीप राय के पुत्र सुजीत कुमार (22) के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक बुधवार की शाम वह जरूरी काम से कल्याणपुर चौक गया था अचानक एक वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों के मुताबिक घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि शव को जब्त कर पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.