Samastipur News: आसमान से गिरा रहस्यमयी चमकता उपकरण
समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड के वाजिदपुर बम्बैया वार्ड 4 बेलसंडी डीह में गुरुवार की देर शाम आसमान से एक अज्ञात चमकता हुआ उपकरण गिरने से हड़कंप मच गया। यह उपकरण स्थानीय निवासी पंडित बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरा। आसमान से अचानक चमकीली वस्तु को गिरते देख आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उपकरण को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से उपकरण को जब्त कर अपने साथ ले गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह उपकरण क्या है। जांच के बाद ही इसके बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। वैसे लोग इसे मौसम विभाग से संबंधित बता रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.