समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: विभूतिपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित गांधी अंबेडकर स्मृति उद्यान में स्थापित डा. भीमराव अम्बेडकर और महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष 4 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से जारी अधिवक्ता रंजीत कुमार का अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार देर संध्या समाप्त हो गया। रोसड़ा एसडीओ पूजा कुमारी के द्वारा मांग पत्र पर लिखित आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ है। एसडीओ से आंदोलनकारी अधिवक्ता रंजीत कुमार, इंद्रदेव प्रसाद सिंह, बैद्यनाथ शर्मा आदि ने पुलिस पदाधिकारी द्वारा ज्यादती बरतने समेत कई अपनी मांगो से अवगत कराया। कहा कि विभूतिपुर थानाध्यक्ष और डीएसपी एवं उनके परिवार एवं संबंधियों की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय से करने, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा व एसआई प्रकाश प्रसाद सिंह को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने की ...