Samastipur News: आवास योजना में घूस लेने का आरोप
समस्तीपुर, सितम्बर 26 -- Samastipur News: उजियारपुर, निसं। प्रखंड के भगवानपुर देसुआ पंचायत के एक वार्ड सदस्य के विरुद्ध पीएम आवास योजना के लाभार्थी से 20 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर बीडीओ ने जांच का आदेश दिया है। इस संबंध में पंचायत निवासी सुनील राय की पत्नी गूंजा देवी ने बीडीओ को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके नाम से पीएम आवास निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई थी। राशि की निकासी के लिए जब वह बैंक गईं तो वार्ड सदस्य ने उनसे 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। महिला के अनुसार, आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दो बार में उनसे कुल 20 हजार रुपये ले लिया। महिला की शिकायत को उजियारपुर के बीडीओ संजीव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है। बीडीओ ने पंचायत सचिव अवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.